फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRIS Dena: हमले का शिकार हुआ ईरानी नौ सैनिकों का जहाज, कुछ दिन पहले आए थे आगरा; ताज के सामने ली थी सेल्फी

Fri, 06 Mar 2026 04:02 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

विशाखापट्टनम में नौसैनिक अभ्यास के लिए भारत आए ईरानी नौसैनिकों ने आगरा घूमकर ताजमहल के सामने सेल्फी ली और खरीदारी की। लेकिन कुछ ही दिनों बाद उनका जहाज समुद्र में हमले का शिकार हो गया, जिससे उनकी भारत यात्रा की यादें आख़िरी बन गईं।
विज्ञापन
ईरानी नौसैनिकों - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की यात्रा पर आए ईरानी नौसैनिकों के लिए आगरा की सैर जिंदगी की आखिरी खुशी बनकर रह गई। ईरानी सैनिक विशाखापट्टनम में आयोजित नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए आए भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया था। वे आगरा भी पहुंचे, जहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया और ताज के सामने सेल्फी भी ली थी। 
विज्ञापन



ईरानी नौ सैनिकों ने आगरा में कुछ समय बिताया। उन्होंने ताज का दीदार किया और खरीदारी भी की थी। प्रेम की इमारत कहे जाने वाले ताजमहल को देखकर वे काफी उत्साहित थे। उन्होंने अपने मोबाइल फोन में इस यादगार पल को कैद कर लिया था। लेकिन ये यादें समुद्र में हुए हमले ने छीन लीं।  जानकारी के अनुसार भारत से लौटने के कुछ ही दिनों बाद उनका जहाज़ समुद्र में एक हमले का शिकार हो गया। इस घटना के बाद उन नौसैनिक की भारत यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे है, जिनमें वे ताजमहल के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें