फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी में 'मौत' का तालाब: सुबह मिली युवक की लाश; अब युवती ने लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जिंदगी

Fri, 06 Mar 2026 02:55 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी का प्राचीन तालाब कई जिंदगियां लील चुका है। शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला, तो वहीं दोपहर को एक युवती ने भी तालाब में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की तत्परता से उसकी जिंदगी बच गई। 
विज्ञापन
तालाब जिसमें मिली युवक की लाश और फिर युवती ने लगाई छलांग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बे में शुक्रवार को शाही तालाब पर उस समय खलबली मच गई, जब एक युवती ने तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। तत्परता दिखाते हुए पुलिसकर्मियों ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार करीब दोपहर 1 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती ने ग्वालियर गेट स्थित प्राचीन तालाब में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तुरंत तालाब से बाहर निकाल लिया गया।

युवती की पहचान उषा पुत्री दौलत राम उम्र करीब 21 वर्ष निवासी कीली खाना, कस्बा  के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तुरंत उसे उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल युवती की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी शुक्रवार सुबह ही एक युवक का शव इसी तालाब में उतराता मिला था। इससे पूर्व भी उक्त तालाब में कई लोगों द्वारा अब आत्महत्या कर ली गई है। जिससे क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें