कासगंज। रेलवे की डीजल पाइपलाइन लीकेज होने के मामले में आपराधिक गतिविधियों की जांच शुरू हो गई है। रेल पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। इधर, आईओसी की टीम लीकेज ढूंढने में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को कासगंज जंक्शन स्टेशन के फ्यूल प्वाइंटर से लेकर डिपो तक पाइपलाइन लीकेज हो गई। दो लीकेज ढूंढ लिए गए। जिनसे रिसाव कम हुआ, लेकिन पूरी तरह बंद नहीं हुआ।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की टीमें अभी भी सर्वेक्षण में जुटी हुई हैं। इधर आरपीएफ ने मामले में आपराधिक गतिविधि के नजरिए से भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं किसी ने यह पाइपलाइन लीकेज तो नहीं की। हालांकि अभी कहां-कहां और लीकेज हैं यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही लीकेज ढूंढ लिए जाएंगे।