कमेटी कर रही जांच
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि कमेटी जांच कर रही है। एक सदस्य व्यक्तिगत कारणों से अवकाश पर गए हैं। दूसरे सदस्य प्रक्रिया के तहत जांच कर रहे हैं।
आने पर जांच पूरी होगी
एसीएमओ जांच अधिकारी डॉ. वीरेंद्र भारती ने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से अवकाश पर जाना पड़ा है। दो-तीन का समय लगेगा। आने के बाद जांच पूरी करते हुए रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी।
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: ऑक्सीजन की कमी से मौत की 10 और शिकायतें, मुकदमे में बढ़ सकती हैं गंभीर धाराएं
आक्सीजन वितरण की ऑडिट हो : चौधरी रामवीर सिंह
किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी और धर्मवीर चौधरी ने कहा कि अप्रैल-मई में अस्पतालों में मरीजों से ऑक्सीजन और इलाज के नाम पर लूट की गई। अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर और मरीजों के इलाज में वसूले गए रुपयों की ऑडिट कराई जाए। इस मांग के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी देंगे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।