आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के दिए निर्देश
- सीएमओ ने बरनाहल पहुंचकर बैठक में की समीक्षा
मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरनाहल पहुंचे। यहां उन्होंने कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी और आशा संगिनी की बैठक में कहा कि कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी अपने सेंटरों पर ओपीडी के साथ-साथ आभा आईडी और आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाएं।
सीएमओ ने कहा कि हेल्थ अधिकारी ट्रिपल ए की बैठक करें आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी के कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि हेल्थ ऑफिसर की प्रत्येक माह सीएचसी और पीएचसी पर बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसी आधार पर उनके देयक भुगतान किए जाएंगे। सीएमओ ने आशा संगिनी से कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस में एक आशा के क्षेत्र में जाएं और उनको आभा आईडी बनाकर क्रियाशील कराएं। सीएमओ ने डॉॅ. रवि दीप शाक्य प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करें अगर उनके कार्यों में सुधार न हो तो अगली बैठक से उनका वेतन रोकने के निर्देश निर्गत करें कोल्ड चेन का भी निरीक्षण कर आईओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में संजीव पांडेय, राजीव कुमार, अमरीश पांडेय, रविंद्र सिंह गौर, हरिलाल चौधरी आदि उपस्थित थे।