उसने न चला पाने की बात कही तो चाैकी प्रभारी और पुलिसकर्मी पीटने लगे। उसने मोबाइल निकाला और वीडियो बनाने लगा। इस पर पिटाई करते हुए जीवनी मंडी चाैकी पर लेकर आए। वहां जमीन पर गिराकर पीटा। पैरों के तलवे पर डंडे मारे। दो डंडे टूट गए। प्लास से एक पैर के अंगूठे का नाखून उखाड़ दिया। बाद में थाने भेजकर शांतिभंग में कार्रवाई कर दी।
रविवार को एसीपी छत्ता ने पीड़ित को बुलाया। पूरी घटना की जानकारी ली। इसमें यह भी पता चला कि एसएचओ ने शांतिभंग की कार्रवाई होने के बावजूद पूरे मामले का संज्ञान नहीं लिया। दूध विक्रेता से भी पूछताछ नहीं की।
मामले में डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से शिकायत पर जांच हुई। डीसीपी सिटी ने बताया कि प्राथमिकी जांच में आरोप की पुष्टि होने पर चाैकी प्रभारी को निलंबित किया गया था। वहीं एसीपी छत्ता को जांच के आदेश किए गए हैं। इस मामले में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक की लापरवाही सामने आई है। उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
12 दिन पहले ही किसान को किरावली थाने में बेरहमी से पीटा गया था। उनके दोनों पैर तोड़ दिए थे। इसमें तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी थी। अब जीवनी मंडी पुलिस चाैकी पर मामला सामने आया है। इससे पहले भी पुलिसकर्मी लोगों की पिटाई कर चुके हैं। सिकंदरा थाने में चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को पीटा गया था। उसकी जान चली गई थी। इसी तरह जगदीशपुरा में सफाईकर्मी की पिटाई से माैत हो गई थी। घटना के बाद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी। इसी तरह पुलिस दबिश के दाैरान अधिवक्ता की आठवीं मंजिल से गिरकर माैत हो गई थी।
लापरवाही पर हटाए गए मलपुरा थाना प्रभारी
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने रविवार देर रात थाना मलपुरा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया। विनोद कुमार मिश्र ने हाल में एक सेवानिवृत्त दरोगा के परिवार को गिरफ्तार किया था। उन पर पुलिस को बंधक बनाने और पिटाई का आरोप लगाया गया था मगर कोर्ट में पुलिस कार्रवाई की हवा निकल गई थी। माना जा रहा है कि इसी मामले में उन पर कार्रवाई की गई। उनके स्थान पर थाना प्रभारी निरीक्षक खंदाैली राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ को थाना प्रभारी मलपुरा बनाया गया है। पुलिस आयुक्त के जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप सिंह को थाना प्रभारी निरीक्षक खंदाैली, चाैकी प्रभारी नेहरू नगर मोहित शर्मा को थानाध्यक्ष कागाराैल का प्रभारी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें-
UP: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर कोहरे का कहर, आधा दर्जन वाहन आपस में टकराए; हादसे में दो की मौत, आधा दर्जन घायल