फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने किया चुल्हावली व रूधऊ मुस्तकिल ग्रामसभा का निरीक्षण

विज्ञापन
टूंडला के गांव चुल्हावली में निरीक्षण करते सीडीओ नेहा जैन - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला/फिरोजाबाद। सीडीओ नेहा जैन ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी टूंडला एकता सिंह एवं बीडीओ के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन योजनांतर्गत चिह्नित चूल्हावली और रूधऊ मुस्तकिल टूंडला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चूल्हावली में इंटरलॉकिंग कार्य में खामी मिलीं। वर्क मैनशिप की स्थिति खराब मिलने पर सीडीओ ने ठेकेदार के भुगतान से दो प्रतिशत की कटौती किए जाने के निर्देश दिए। ठीक तरह से पर्यवेक्षण नहीं किया जाने के कारण प्रधान व पंचायत सचिव को कड़ी चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन

वहीं मुस्तकिल में आरओ सिस्टम एवं वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम खराब मिलने पर एक्सईएन जल निगम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान सीडीओ ने ब्लाक टूंडला कार्यालय में खामियां पकड़ीं। बीडीओ टूंडला में विभागवार पटलों का विभाजन करने एवं सेवानिवृत्ति के बाद भी शासकीय अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने के एक मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामसभा चुल्हावली व रूधऊ मुस्तकिल में स्किल डेवलेपमेंट सेंटर के लिए जगह की जानकारी ली तथा एसडीएम व लेखपालों को जगह खोजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने रूधऊ मुस्तकिल गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गायों को हरे चारे की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने गोशाला में गायों के लिए गांव में खाली पड़ी ग्राम सभा की जमीन को चारागाह में दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें