फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Thu, 16 Jul 2020 01:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

जहर देकर मारकर घर के बाहर फेंकने का आरोप
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की देर रात मौत हो गई। परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। युवक को घर से बुलाकर मारने का आरोप लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


मृतक आकाश पुत्र साहब सिंह निवासी कांशीराम कॉलोनी के चचेरे भाई रितिक पुत्र राजू का आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाले शिवा पुत्र अनिल ने आकाश को देर शाम आठ बजे घर से बुलाया था। जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई।

आकाश उसके मकान के सामने अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ मिला, आरोप है कि उसे जहर देकर बाहर फेंक दिया गया था। जब आकाश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। युवक की मां माला देवी की ओर से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें