फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच समिति ने बयानों के लिए निर्धारित की तिथियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज से कानपुर ट्रैक पर फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन की बोगी में लगी आग के मामले में जांच समिति ने जांच शुरू कर दी है। समिति ने चश्मदीदों के अलावा अन्य लोगों से बयान दर्ज कराने के लिए तिथियां नियत कर दी हैं। बुधवार को फतेहगढ़ में तो बृहस्पतिवार को इज्जतनगर रेल मंडल कार्यालय में लोग अपने बयान दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात कासगंज से चलकर फर्रुखाबाद जा रही ट्रेन संख्या 05389 के एक बोगी में आग लग गई। इस मामले में मुख्य चल स्टाक इंजीनियर एसके भारती के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में मुख्य सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी, मुख्य विद्युत सामान्य इंजीनियर वीके यादव एवं उप मुख्य संरक्षा अधिकारी अभ्युदय को शामिल किया गया।
जांच टीम ने अब मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। टीम ने बयान दर्ज कराने के लिए तिथियां नियत कर दी हैं। बुधवार को सुबह 10:30 बजे इस घटना के संबंध में फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के अधिकारी विश्रामालय में अपने बयान दर्ज करा सकते हैं तो वहीं बृहस्पतिवार को 10:30 बजे इज्जतनगर रेल मंडल के प्रबंधक कार्यालय में बयान दर्ज कराने की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें