फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरकर मासूम की मौत: गेंद निकालते समय हुआ हादसा, जब तक निकाला गया...तब तक चली गई जान

Sun, 16 Mar 2025 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

क्रिकेट खेलते समय गेंद नाले में गिर गई। आठ वर्षीय मासूम गेंद निकालने के लिए पहुंचा। अचानक पैर फिसलने से वो नाले में गिर गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की गेंद नाले में चली गई। निकलते समय  आठ वर्षीय बच्चे का पैर फिसलने से गहरे नाले में गिर गया।  स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस और नगर निगम की टीम ने बच्चे को बाहर निकला, तब तक मौत हो गई। 
विज्ञापन



चौकी सराय ख्वाजा के सोना नगर पुलिया नाले के पास  रविवार सुबह 7.30बजे  8 वर्षीय अजरुदीन अपने दोस्तों के क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान गेंद नाले में चली गई। वह निकलने पहुंचा। पैर फिसल जाने की वजह से घर नाले में गिर गया। साथ खेल रहे दोस्तों ने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होगी। मगर अजरूद्दीन किसी को दिखाई नहीं दिया।

 सूचना पर स्थानीय पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंच गई। दोनों ने रेस्क्यू कर बच्चे को बाहर निकला। इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गए।  वहां डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें