मैनपुरी। शुक्रवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर में संचारी रोग एवं मतदाता जागरूकता के संबंध में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवदत्त भदौरिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने कहा कि कॉलेज में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों से बचाव के लिए जानकारी दी जाए।
बैठक का शुभारंभ प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन के साथ किया। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्र-छात्राओं को संचारी रोग एवं उनके बचाव तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उसे लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवदत्त भदौरिया ने विद्यालय के विकास में हर संभव मदद का भरोसा दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के स्काउट मास्टर एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुनील कुमार सिंह द्वारा सुव्यवस्थित मतदाता एवं निर्वाचक सहभागिता विषय पर बच्चों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा निधि चौहान ने देशभक्ति से परिपूर्ण कविता पाठ कविता कर सभी को रोमांचित कर दिया। पूर्व में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार अग्रिहोत्री ने प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक और अतिथियों का स्वागत किया। स्काउट और गाइड ने मतदाता जागरूकता और संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली।
बैठक में मुकेश सिंह चौहान, चंद्र प्रकाश, त्रिलोकनाथ, रश्मि यादव, अनिल कुमार यादव, इंद्रवीर सिंह यादव, राजीव गुप्ता, अशोक सिंह, उपदेश यादव, राजीव यादव, शैलेंद्र कुमार, अखिलेश राजावत, कुसुमलता, सुदीप मिश्रा, मेघा तिवारी, सागरचंद , विनोद कुमार, आनंद सिंह चौहान, मदन कुमार ,यशवेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे । सभा का संचालन ओम सिंह ने किया।