फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वांगीण विकास के लिए औद्योगिकीकरण बहुत जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कलक्ट्रेट सभागार में एक्सपोर्टर्स कॉनक्लेव कार्यक्रम में रविवार को भाग लिया। उद्यमियों से कहा कि हर क्षेत्र, प्रत्येक व्यक्ति का विकास करने पर केंद्र और प्रदेश सरकार की नजर है। सर्वांगीण विकास के लिए औद्योगिकीकरण बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री ने कहा कि तीन बार देश के प्रतिष्ठित उद्यमियों की समिट कराकर पंाच हजार करोड़ से अधिक का निवेश कराकर उद्योगों की स्थापना कराई है। उद्योगों की स्थापना में किसी उद्यमी को कोई कठिनाई न हो इसके लिए लाइसेंस से लेकर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उद्देश्य से एकल खिड़की की स्थापना की गई है। आज प्रदेश में बड़े उद्योगपति तेजी से निवेश कर उद्योगों की स्थापना कर रहे हैं। उद्योगों की स्थापना से प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मिले हैं। आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में 12 फैक्ट्रियों की स्थापना के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं।
आबकारी मंत्री ने कहा कि जनपद उद्योग की दृष्टि से काफी पिछड़ा है। सिर्फ चावल पर आधारित उद्योग स्थापित हैं। मांग की कमी के कारण सीधा निर्यात नहीं हो पा रहा है। गुणवत्ता पर ध्यान देकर सभी उद्यमी आपस में मिलकर प्रयास करें। बीच का गैप समाप्त कर सीधे निर्यात कर अधिक मुनाफा पाएं। अन्य उत्पादों पर आधारित उद्योग लगाएं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अपने उद्योगों मे हो रहे उत्पाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। यदि गुणवत्ता बेहतर होगी तो अच्छा मुनाफा मिलेगा। सीडीओ विनोद कुमार, उप निदेशक एमएसएमई बृजेश यादव, उपायुक्त उद्योग मोहम्मद सऊद, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल प्रकाश तिवारी, उद्यमी अनिल अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण तापड़िया, मुकुल गुप्ता, विनय गुप्ता, अरविंद तोमर, विशंभर तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें