फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tug of War Game: वर्ल्ड टग ऑफ वार आउटडोर चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित, आगरा में हुआ ट्रायल

Mon, 18 Jul 2022 04:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज में भारतीय टीम के लिए छह राज्यों के खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। इसके बाद टग ऑफ वार फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव ने टीम की घोषणा की। 
विज्ञापन
रस्साकशी की टीम के लिए ट्रायल देते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीदरलैंड के हॉल्टन में 14 से 18 सितंबर तक होने वाली वर्ल्ड टग फॉर वार आउटडोर चैंपियनशिप के लिए रविवार को भारतीय रस्साकशी टीम की घोषणा कर दी गई। आगरा में टग ऑफ वार फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मदन मोहन ने खिलाड़ियों की घोषणा की। बालक वर्ग में दस और बालिका वर्ग में पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 

विज्ञापन


भारतीय रस्साकशी टीम में दिल्ली के आजम खान, अरुणाचल प्रदेश के डेर कागुंग, लिक्खा बल्लिन, डोलेंग लकी, डोलेंग जॉन, गुजरात के संघनी साहिल और पंजाब के अमरिंदर सिंह के अलावा कंवलदीप, राजेश कुमार, प्रवीण, सुनील कुमार और प्रदीप कुमार को टीम में स्थान मिला है। बालिका वर्ग में दीपिका, प्रीति देवी, पुष्पा, श्वेता रानी और पूजा रानी को टीम में स्थान मिला है। 

ट्रायल में शामिल हुए इन राज्यों के खिलाड़ी 

रविवार को एमडी जैन इंटर कॉलेज में भारतीय टीम के लिए हुए ट्रायल में हरियाणा के दस, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र व पंजाब के चार-चार, दिल्ली और गुजरात के दो-दो राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने ट्रायल में अपनी दावेदारी पेश की। अंतरराष्ट्रीय रेफरी अर्जुन सिंह और उत्तर प्रदेश रस्साकशी संघ के महासचिव एमके चक्रवर्ती की चयन में भूमिका रही।

विज्ञापन

विदेशी कोच देंगे प्रशिक्षण 

महासचिव मदन मोहन ने बताया कि नीदरलैंड जाने से पहले भारतीय रस्साकशी टीम का शिविर दिल्ली में लगेगा। शिविर की तिथि सोमवार को घोषित होगी। सात दिन तक भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के कोच की देखरेख में प्रशिक्षण लेंगे। 

सर्वश्रेष्ठ देगी टीम: पूनम बाघेला 

रस्साकशी की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी पूनम बाघेला का कहना है कि इस बार की चैंपियनशिप में टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। इसके लिए टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें