फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्रिकेट में भारतीय टीम हारी, पर आगरा के कैलाश ने जीता दिल

Sun, 03 May 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कैलाश प्रसाद
विज्ञापन
आगरा। धनौली के मुल्लाह की प्याऊ के पास रहने वाले ऑलराउंडर कैलाश प्रसाद ने रेडिएंट कप पैरा क्रिकेट सीरीज में श्रीलंका के दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि उनकी दमदार पारी के बावजूद भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम को आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

श्रीलंका के होराना में शनिवार को भारतीय टीम की शुरुआत लड़खड़ाने के बाद कैलाश प्रसाद ने राहुल शर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला। उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूती दी और दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी योगदान दिया। उन्होंने महत्वपूर्ण विकेट लेकर श्रीलंका की बढ़त पर अंकुश लगाने का प्रयास किया और मैच को आखिरी ओवर तक खींचा। फैसला अंतिम गेंद पर हुआ। भारतीय टीम के पास जीत का मौका भी बना लेकिन एक अहम कैच छूटने से परिणाम हार में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें