फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ड्रैगन' को झटका: चीन की कंपनी अयोग्य करार, बॉम्बार्डियर इंडिया बनाएगी आगरा मेट्रो

Sat, 04 Jul 2020 11:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • गुजरात के प्लांट में बनेंगी आगरा और कानपुर की मेट्रो ट्रेनें
  •  ‘मेक इन इंडिया’ मुहिम को मजबूती देगा यह फैसला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन को एक और झटका लगा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने कानपुर और आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए चीन की कंपनी को अयोग्य माना है। मेट्रो ट्रेन बनाने का ठेका बॉम्बार्डियर इंडिया कंपनी को दिया गया है। इस कंपनी के गुजरात स्थित प्लांट से आगरा और कानपुर मेट्रो ट्रेनों की सप्लाई की जाएगी, जो ‘मेक इन इंडिया’ मुहिम को मजबूती देगी।
विज्ञापन


कानपुर और आगरा दोनों ही मेट्रो परियोजनाओं में 67 ट्रेनों की सप्लाई होगी, जिनमें से प्रत्येक ट्रेन में तीन कोच होंगे। 39 ट्रेनें कानपुर और 28 ट्रेनें आगरा के लिए होंगी। एक ट्रेन की यात्री क्षमता लगभग 980 होगी यानी प्रत्येक कोच में लगभग 315-350 लोग यात्रा कर सकेंगे।
  

बिड में चार कंपनियों ने लिया था हिस्सा 

रोलिंग स्टॉक्स और सिग्नलिंग सिस्टम के लिए इंटरनेशनल बिडिंग की गई थी, जिसमें चार अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया। बिड में शामिल चीनी कंपनी को अयोग्य घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार ने आगरा में 2021 तक मेट्रो चलाने का वादा किया है। इसके यार्ड के लिए फतेहाबाद रोड पर जमीन चिन्हित की गई है। शहर में दो रूट पर मेट्रो चलेगी। दोनों तय किए जा चुके हैं।

डेढ़ साल में होगी मेट्रो ट्रेन सेट की सप्लाई

कानपुर और आगरा में पहले मेट्रो ट्रेन सेट की सप्लाई के लिए 65 हफ्तों की समय-सीमा तय की गई है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि कानपुर और आगरा के लिए प्रस्तावित मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम में मेट्रो की स्पीड 80 किमी./घंटा निर्धारित की गई है, जबकि मेट्रो ट्रेनों की अधिकतम क्षमता 90 किमी./घंटा होगी। ऑटोमैटिक ट्रेन कंट्रोल सिस्टम (सीएटीएस) होगा।

ये भी पढ़ें- 
कूटनीति से नहीं माना चीन तो दूसरे विकल्प भी खुले, मोदी की लद्दाख यात्रा चार सूत्रीय रणनीति का हिस्सा

मंशा साफ: चीन सोचे उसे युद्ध करना है या पीछे हटना है, विशेषज्ञों ने बताए पीएम के दौरे के मायने
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें