फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer recruitment 2022: जोश से लबरेज रहे घिरोर, किशनी, मैनपुरी के युवा, अब एटा की बारी

Thu, 29 Sep 2022 09:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

26 व 27 सितंबर को 94 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए थे। जो फर्जी आधार कार्ड व अंक पत्रों से भर्ती में शामिल होने पहुंचे। जिसके बाद सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सेना भर्ती में दौड़ते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर अग्निवीर भर्ती मेला ने नौंवे दिन बृहस्पतिवार को घिरोर, किशनी और मैनपुरी के युवा जोश से लबरेज नजर आए। 7303 युवाओं ने पंजीकरण कराया। 5536 युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। पहले दस्तावेजों की जांच फिर शारीरिक दक्षता आंकी गई। तड़के भोर होते हुए पांच हजार से अधिक युवाओं ने मैदान में दौड़ लगाई।

खूब दिखाया दम 

1.6 किमी. की दौड़ में युवाओं ने खूब दमखम दिखाया। कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 10 अक्तूबर तक चलने वाली भर्ती में अब तक 60 हजार से अधिक युवा भाग ले चुके हैं। बृहस्पतिवार को मैनपुरी जिले की तीनों तहसीलों की भर्ती हुई। जिसके लिए बुधवार शाम से ही युवाओं को भर्ती स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रात 12 बजे प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई। जो रातभर चली। सुबह 6 बजे दौड़ हुई। जिसके बाद युवा भर्ती स्थल से बाहर आए। सेना में भर्ती के लिए 12 जिलों के 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया है। शुक्रवार को एटा जिले की एटा व जलेसर तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  DBRAU: कोटा की प्रोफेसर आशू रानी बनीं डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की नई कुलपति
विज्ञापन

 


सेना बरत रही सतर्कता

भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को लेकर सेना द्वारा खासी सतर्कता बरती जा रही है। 26 व 27 सितंबर को 94 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए थे। जो फर्जी आधार कार्ड व अंक पत्रों से भर्ती में शामिल होने पहुंचे। जिसके बाद सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Mathura: प्राइमरी स्कूल की छत का लिंटर गिरने से मचा हड़कंप, आठ छात्र-छात्राएं घायल

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें