फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस- अधिकारियों ने पुलिसबल के साथ किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिलेभर में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ आज मनाई जाएगी। कोरोना गाइडलाइन के तहत कार्यक्रम होंगे। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर अधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

डीएम सीपी सिंह प्रात: 8 बजे कलक्ट्रेट पर ध्वजारोहण करेंगे। सभी सरकारी व गैरी सरकारी भवनों पर 8 बजे ध्वज फहराया जाएगा, राष्ट्रगान का गायन होगा। कलक्ट्रेट में पूर्व व पदक प्राप्त सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। स्कूलों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित होंगे, लेकिन बच्चे नहीं आएंगे। नगरपालिका कासगंज में पालिकाध्यक्ष रजनी साहू, सोरों पालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी, सहावर नगर पंचायत में चेयरमैन जाहिदा सुल्तान, अमांपुर में चेयरमैन चांद अली, गंजडुंडवारा पालिका में चेयरमैन संजीव महाजन, नगर पंचायत सिढ़पुरा में चेयरमैन कंचन गुप्ता, पटियाली नगर पंचायत में चेयरमैन डा. शशि मिश्रा ध्वजारोहण करेंगी। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।
इससे पूर्व शनिवार को सायं डीएम सीपी सिंह, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च किया गया। इसमें अधिकारी और कई थानों का पुलिसबल शामिल रहा। सोरों क्षेत्र से फ्लैग मार्च में कई थानों का पुलिसबल मौजूद रहा। अधिकारियों ने सोरों गेट, बारहद्वारी, नदरई गेट सहित अन्य इलाकों में भ्रमण किया। इस दौरान एडीएम अजय श्रीवास्तव, एएसपी आदित्य वर्मा, एसडीएम (सदर) ललित कुमार, सीओ (सिटी) आरके तिवारी, तहसीलदार अजय यादव, कोतवाली (सदर) निरीक्षक विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- स्वतंत्रता दिवस का पर्व लोग शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। परंपरागत आयोजन ही किए जा सकेंगे। नया आयोजन नहीं किया जाएगा।- सीपी सिंह, डीएम।
- पुलिस ने फ्लैग मार्च कर शांति के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की है। कोई शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो सख्ती बरती जाएगी।- रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें