स्वतंत्रता दिवस पर आगरा-मथुरा समेत मंडल के सभी जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। प्रमुख स्थलों के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनात की गई है। आगरा में स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार को पुलिस ने भीड़भाड़ वाले बाजार, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर तलाशी अभियान चलाया। होटलों में रुके लोगों के बारे में भी पड़ताल की गई।
शुक्रवार को पुलिस ने बाजारों में चेकिंग की। संदिग्धों को पूछताछ के लिए रोका गया। उनसे जानकारी लेने के बाद ही जाने दिया। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता भी तलाशी लेता रहा। शहर और देहात के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने रूट मार्च किया।
संबंधित खबर- मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला संग मनाएं आजादी का जश्न, सुबह ठीक 10 बजे एक साथ गाएं जन-गण-मन
रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर भी चेकिंग की गई। सवारियों के सामान को चेक किया गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अलग-अलग इलाकों में फोर्स तैनात की गई है।