फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा रोकने पहुंची नगर पालिका की टीम के साथ अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका के राजा का बाग से होकर निकले नाले पर दबंग अतिक्रमण कर रहे हैं। सोमवार को सूचना पर पहुंची नगर पालिका की टीम के साथ दबंगों ने अभद्रता कर डाली। कार्यालय प्रभारी ने इस संबंध में सूचना एसडीएम और पुलिस को दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला राजा के बाग से होकर शहर से पानी की निकासी के लिए एक बड़ा नाला सेंट मेरीज स्कूल होते हुए नदी में जाकर गिरता है। नाले पर दबंग स्थाई अतिक्रमण कर रहे हैं। सोमवार को नगर पालिका के अधिकारियों को सूचना मिली कि नाले पर एक दबंग द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वरुण ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो दबंग ने उनसे भाग जाने को कहा। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और एसडीएम को दी है। कार्यालय प्रभारी का कहना था कि नाले पर अतिक्रण होने से नाले की सफाई नहीं हो पाएगी। बताया गया है कि दबंग होमगार्ड के रूप में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें