फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर के रडार पर कई सरकारी महकमे, की जा रही है जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पंचायती राज विभाग में टीडीएस गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आने के बाद अन्य सरकारी महकमे भी आयकर विभाग के निशाने पर हैं। जिससे कई महकमों में खलबली मच रही है। अधिकारी टीडीएस संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन करने में जुट गए हैं। वहीं आयकर विभाग टीडीएस के अधिकारियों ने जांच भी तेज कर दी है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग में 66 करोड़ रुपये से कराए गए विकास कार्यों की एवज टीडीएस की कटौती नहीं कराई गई। जिससे एक करोड़ 13 लाख रुपये की आयकर चोरी सामने आई। आयकर चोरी के इस मामले में आयकर विभाग गाजियाबाद पंचायती राज विभाग और ग्राम पंचायतों को नोटिस भी दे चुका है। आयकर विभाग ने कई सरकारी महकमों में शासन से मिले बजट का भी ब्योरा ले लिया है और विभाग द्वारा टीडीएस कटौती से संबंधित पत्रावली भी मांग ली हैं। पत्रावली और ब्योरा के आधार पर आयकर विभाग जांच में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें