फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, पिता का किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
कासगंज कछला गंगाघाट पर अपने पिता का अंतिम संस्कार करती भावना - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है, यह स्लोगन नहीं बल्कि यथार्थ है। नगर में एक होनहार बेटी ने बेटे का फर्ज निभाया। पिता का अंतिम संस्कार कर एक ओर समाज को प्रेरणा दी वहीं बेटा-बेटी के बीच अंतर को मिटा दिया। नगर के एसजेएस इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य आरके पाठक का बीमारी के चलते अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उनकी एक ही बेटी भावना पाठक है। जिसकी पिछले माह ही 17 जनवरी को बदायूं से शादी हुई है। पिता की मौत के बाद बुधवार को उनकी शवयात्रा निकली और कछला गंगाघाट जाकर भावना ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। यह देखकर सभी लोग बेटी के हौसले को सलाम करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें