फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग के मामले में एक आरोपी को न्यायालय में किया पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। गांव जैतूलपुर में दो पक्ष के बीच हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में आरोपी को असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार दिखाकर न्यायालय में पेश किया। वारदात में युवक छर्रे लगने से घायल हुआ था। वहीं पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें से छह लोगों बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव जैतूलपुर में चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष के लोगों के बीच अपनी अपनी छत पर चढ़ कर कई राउंड फायर किए गए थे। एक युवक आकाश छर्रे लगने से घायल हो गया था। वहीं कुछ अन्य लोग भी मारपीट में घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रवीन उर्फ बंदी, शेष कुमार, प्रेम सिंह, हरगोपाल और बंदूक सहित रमेशचंद्र, राजेश व प्रेमचंद्र को हिरासत में लिया था। शनिवार को पुलिस ने छह लोगों को थाने से छोड़ दिया।
वहीं रमेशचंद्र को फायरिंग के आरोप में बंदूक, कारतूस आदि के साथ गिरफ्तार दिखाने के बाद न्यायालय में पेश किया। मामले को लेकर सीओ अमर बहादुर का कहना है कि प्रधान की लिखित शिकायत पर रमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। जिन लोगों को छोड़ा गया है, इस संबंध में थाना पुलिस से जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें