मैनपुरी। शनिवार को शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में दिवाली को लेकर रामलीला मंचन कार्यक्रम और दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने दिवाली कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दिवाली उत्सव के लिए सुसज्जित शुभकामनाकार्ड तैयार किए। सज्जापूर्वक दीपों का निर्माण किया। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने छात्रों द्वारा बनाए शुभकामनाकार्ड के परिणाम में कक्षा एक के आशीष शाक्य प्रथम, गौरांग दीक्षित द्वितीय, कनिका पाल को तृतीय घोषित किया। कक्षा दो में अक्षिता प्रथम, आद्या द्वितीय, अलीसा तृतीय रहे। कक्षा तीन में चिराग प्रथम, आरव द्वितीय, अग्रिम तृतीय रहे। कक्षा चार में अगम्या प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय, सिद्धार्थ तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा पांच में अंशी प्रथम, सिद्धि मोहन तथा औशिका सिंह द्वितीय तथा सोनल और योशिता तृतीय रहे। कक्षा छह में प्रथम अपेक्षा यादव, द्वितीय लीनू भास्कर और इच्छिता तृतीय रहीं। कक्षा सात में सभी वर्गों में हनी और अवतांश प्रथम रहे। आठवीं कक्षा में वैष्णवी, आशिका एवं आयुष यादव प्रथम स्थान पर रहे।
कक्षा नौ में कशिश एवं कक्षा 11वीं लावण्या प्रथम स्थान पर रहीं। पूर्व में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रसंगों की लीला का मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने श्रीराम, लक्ष्मण,सीता और हनुमान के स्वरूपों की आरती उतार कर किया।
प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने छात्र-छात्राओं को भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र के बारे में बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक डॉ. ओमेश जादौन, दीक्षा चतुर्वेदी, कृष्णाचैत, नीलम मिश्रा, भूपिका सिंह, ममता भारद्वाज, श्रेया ओझा, अनीता मौर्या, रितु कुशवाह, नेहा चौहान, वर्षा त्रिपाठी, चित्रा सिंह, छवि चौहान, लिंकी सेनापति, विदुषी त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।