फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दहेज में नहीं मिली मर्सिडीज कार व 20 लाख...तो विवाहिता को खाने में देने लगे विषाक्त पदार्थ; ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 02 Mar 2024 11:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दहेज में मर्सिडीज कार व 20 लाख नहीं मिले तो ससुरालीजन विवाहिता को खाने में विषाक्त पदार्थ देने लगे। खुलासा हुआ तो मायकेवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में महिला को खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर खिलाना शुरू कर दिया। तबियत खराब होने पर इलाज के दौरान परिजन को जानकारी हुई। पुलिस आयुक्त के आदेश पर सदर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले पीड़ित सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने पुत्री की शादी पांच नवंबर 2020 को दिल्ली के थाना मधुविहार निवासी शांतनु से की थी। शादी के बाद से उनकी बेटी को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल में ताने मारने लगे। 

कई बार समाज के लोगों की पंचायत हुई। इसके बाद भी मर्सडीज कार और 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग रहे थे। शांतनु के दोस्त देवेंद्र खोखर का परिवार बेटी की ससुराल में हस्तक्षेप करता था। तीन जून 2023 को देवेंद्र बेटी के कमरे में घुस गया। छेड़छाड़ की। 

खाने में विषाक्त खिलाना शुरू कर दिया

विरोध पर ससुराल में उनकी बेटी के साथ ही मारपीट की। 12 जुलाई 2023 को ससुराल में खाने में विषाक्त खिलाना शुरू कर दिया। उन्होंने बेटी की तबियत खराब होने की जानकारी पर उसे ससुराल से लाकर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद से पति व ससुराल वाले बेटी को लेने के नहीं आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें