फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रंग सांवला होने पर ससुरालियों का जुल्म, महिला को दिए ताने, करवाचाैथ पर किया ऐसा सलूक; रहम भी न आया

Sun, 19 Apr 2026 12:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

रंग सांवला होने पर ससुरालीजन महिला को ताने देते थे। इसके साथ ही ससुरालवालों की ओर से अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये व कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित किया जाने लगा। 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र की महिला ने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, पिटाई और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि रंग सांवला होने पर उनसे एक लाख रुपये और कार की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़िता गुंजन ने बताया कि उनका विवाह 12 मई, 2025 को मुनेंद्र सिंह (निवासी इंदिरा नगर, लखनऊ) के साथ हुआ था। मुनेंद्र का यह दूसरा विवाह है। शादी में चार लाख रुपये नकद और छह लाख रुपये के सामान दिए गए थे। आरोप है कि शादी के बाद पति, सास शकुंतला देवी, देवर अरविंद व यतेंद्र और ननद कुसुमलता, सुषमा व पूजा सांवला होने पर ताना मारते थे। इसके लिए अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये व कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित किया गया।

महिला का आरोप है कि 24 अगस्त, 2025 को लखनऊ में गला दबाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। जेवर छीन लिए गए। करवाचौथ पर भी ऐसा ही हुआ। 13 अक्तूबर को पुलिस की मदद से परिजन ने उन्हें ससुराल से मुक्त कराया। इसके बाद से वह मायके में रह रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें