फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल पर गर्मी का कहर: बेहोश होकर गिर पड़ी असम की महिला पर्यटक, सुरक्षाकर्मियों ने भेजा अस्पताल

Sun, 19 Apr 2026 11:29 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

गर्मी के प्रकोप से पर्यटक बेहाल हैं। रविवार को ताजमहल देखने पहुंची महिला पर्यटक बेहोश हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने एबुलेंस से तत्काल महिला पर्यटक को अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
पर्यटक को अस्पताल भेजती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसमान से बरस रही आग ने पर्यटकों को भी बेहाल कर दिया है। रविवार को असम से ताजमहल का दीदार करने आईं महिला पर्यटक की तबीयत बिगड़ गई। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


असम निवासी शंभू दास अपनी 55 वर्षीय पत्नी मिट्ठू रानी के साथ रविवार को ताजमहल देखने पहुंचे थे। पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सुबह करीब 10 बजे वह अमरूद टीला बैरियर के पास बेहोश हो गईं। बैरियर पर तैनात उप निरीक्षक दशरथ सिंह यादव ने तत्काल पर्यटन सुविधा केंद्र से एंबुलेंस मंगवा कर उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाकर जिला अस्पताल भिजवाया। गया जहां पर्यटक का उपचार चल रहा है। ताज सुरक्षा पुलिस की सतर्कता एवं सक्रियता से पर्यटक को तत्काल उपचार मिल सका। पर्यटक के परिजन ने आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। 

ताज में गिरी महिला पर्यटक, सिर में आई चोट
तमिलनाडु की महिला पर्यटक नलिनी नागराजन शनिवार को ताजमहल परिसर में अचानक पैर फिसलने से गिर पड़ीं। हादसे में उनके सिर में चोट आई है। मौके पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ताज परिसर स्थित डिस्पेंसरी लाए। जहां डॉक्टरों ने उनके घाव पर पट्टी कर दवाएं दीं। उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। ताजमहल में पूर्व में भी कई पर्यटक फर्श और सीढि़यों से गिरने से चोटिल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें