फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आईएमए की हड़ताल ने किया परेशान, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

Thu, 31 Mar 2022 02:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

24 घंटे के लिए आईएमए की हड़ताल ने मरीजों और तीमारदारों को परेशान कर दिया। मरीज इलाज के लिए भटकते रहे, लेकिन क्लीनिक पर डॉक्टर नहीं मिले। जहां भी लोग पहुंचे, उन्हें हड़ताल के बोर्ड नजर आए।
विज्ञापन
डॉक्टर के आने का इंतजार करते मरीज और उनके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा में चिकित्सक की आत्महत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा शाखा ने बृहस्पतिवार को 24 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी। इमरजेंसी सेवाएं बंद रहीं। मरीज इलाज के लिए भटकते रहे, लेकिन क्लीनिक पर डॉक्टर नहीं मिले। कई जगह मरीज इंतजार करते हुए देखे गए, लेकिन उनके हाथ भी निराशा लगी। 

विज्ञापन


बता दें  तोता के ताल स्थित कार्यालय पर बैठकर कर आईएमए की जनरल बॉडी ने हड़ताल का निर्णय लिया था। अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि दौसा में डॉ. अर्चना शर्मा के खिलाफ प्रसूता की ब्रेन हैम्रेज से मौत हो जाने पर मुकदमा दर्ज किया था। इससे व्यथित होकर डॉ. अर्चना शर्मा ने खुदकुशी कर ली। इसके खिलाफ आईएमए के चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से हड़ताल शुरू की है। शुक्रवार की सुबह छह बजे तक चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें