थाना पुलिस की जिम्मेदारी तय करें
संजय जाट ने कहा कि हम एसएसपी से मांग करते हैं कि शराब की अवैध बिक्री के मामले में थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और बीट सिपाही की जिम्मेदारी तय की जाए। पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो महासभा आरोपियों को पकड़वाएगी। जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर, अंकित चौहान, मीना दिवाकर, जितेंद्र कुशवाहा, बृजेश भदौरिया, मनीष पंडित आदि मौजूद रहे।
शनिवार और रविवार को ज्यादा बिक्री
घर और खोखे से शराब बेचने वालों ने पुलिस को बताया कि मजदूर वर्ग के लोग शनिवार और रविवार को फैक्टरी बंद होने से छुट्टी पर रहते हैं। उन्हें पांच दिन का पेमेंट भी मिलता है। ये लोग घर के पास से शराब लेना चाहते हैं। खोखे और घर से लोग अधिक दाम में इन लोगों को शराब बेचते हैं।
शराब की अवैध बिक्री में महिलाएं शामिल
शराब की अवैध बिक्री में महिलाओं के नाम लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस ने डौकी और ताजगंज में मौत के मामले में कार्रवाई की थी। डौकी में रामजीलाल और उसकी पत्नी शराब बेच रही थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ा। वहीं नगला देवरी में किशनी का नाम आया था। पुलिस ने उसे दूसरे मुकदमे में जेल भेज दिया था। अब फिर से गढ़ी चांदनी में महिलाएं पकड़ी गईं।
आगरा जहरीली शराब कांड: लगातार बढ़ रही मरने वालों की संख्या, तीन और लोगों की मौत