पटियाली। बूढ़ी गंगा के तटवर्ती गांव नगला बोडार, नगला देवी सहित अन्य गांव में सूखी पड़ी गंगा की तलहटी से अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन करने वाले लोगों को जब बालू खनन से रोका जाता है तो वह झगड़ा करते हैं और धमकी देते हैं।
रात के समय में यह खनन तेजी के साथ किया जाता है। जेसीबी व अन्य बड़े ट्रैक्टर ट्रालियों से बालू निकालकर ले जाई जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से और मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत भी प्रेषित की है। ग्रामीणों का कहना है कि बालू का खनन बंद किया जाए। इससे गंगा की तलहटी खराब हो रही है। बारिश के दिनों में गहरे-गहरे गड्ढे बन जाने के कारण नदी में पानी होने पर डूबने का खतरा रहेगा।
बालू खनन की शिकायत पर पहली भी कार्रवाई की गई हैं। फर्जी शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उन पर भी कार्रवाई होगी। अवैध खनन करना अपराध है। इसे रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
प्रेमनरायन, एसडीएम, पटियाली