फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: बुलडोजर से नष्ट कराई गई 3.89 करोड़ रुपये की अवैध शराब, बोतलों को गड्ढे में फोड़कर मिट्टी से दबाया

Tue, 10 May 2022 08:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

वर्ष 2017 से पिलुआ थाने में अवैध शराब की 8546 पेटियां रखी थीं, जिसे मंगलवार को नष्ट करा दिया गया। 
विज्ञापन
अवैध शराब पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले के पिलुआ थाने में मंगलवार को 3.89 करोड़ रुपये की अवैध शराब को बुलडोजर से नष्ट करा दिया गया। देसी और अंग्रेजी शराब की 8546 पेटियों में रखी बोतलों को गड्ढे में फोड़कर मिट्टी से दबा दिया गया। यह शराब थाने में वर्ष 2017 से रखी थी। मंगलवार को नायब तहसीलदार सारस्वत अग्रवाल व सीओ सदर राघवेंद्र सिंह की निगरानी में शराब नष्ट करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


जिले में वर्ष 2017-18 में अलग-अलग मामलों में 38996160 रुपये की शराब पकड़ी गई थी। देसी शराब की 6506 पेटी की कीमत 21860160 रुपये थी। जबकि अंग्रेजी की 2040 पेटी शराब की कीमत 17136000 रुपये थी। मंगलवार को थाना परिसर में ही पहले जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा गया। इसके बाद शराब की बोतलों को पेटी सहित इस गड्ढे में डाल दिया गया। मशीन से इन्हें तोड़ने के बाद गड्ढे को मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें