फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार में मिला 12 लाख का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

Tue, 10 May 2022 08:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस को कार से ओडिशा और दिल्ली की नंबर प्लेट मिली हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पकड़ से बचने के लिए तस्कर जिस राज्य से गुजरते थे, उसी राज्य की नंबर प्लेट कार पर लगा लेते थे। 
विज्ञापन
इसी कार से बरामद हुआ गांजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर झरना नाला के पास मंगलवार को थाना पुलिस ने एक होंडा सिटी कार से 12 लाख रुपये कीमत का गांजा पकड़ा। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर नोएडा और दिल्ली में खपाते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेसवे पर झरना नाला के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कार सवार दो युवक घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वो गांजा तस्कर हैं। ओडिशा से गांजा लाकर नोएडा, दिल्ली में तस्करी करते हैं। उनका सरगना मौके से भाग निकला है। 

कार से बरामद हुआ 125 किलो गांजा 

पुलिस ने कार की डिकी से गांजा के 34 पैकेट बरामद किए। उसका वजन 125 किलो है। पुलिस पकडे़ गए गांजे की कीमत 12 लाख रुपये बता रही है। पकडे़ गए आरोपियों के नाम उदय सिंह और विक्की हैं। दोनों जोनापुर भीमबस्ती थाना फतेहपुर दक्षिणी दिल्ली निवासी हैं, इनका मूल पता सिरतरा भरतपुर राजस्थान बताया गया है। फरार आरोपी अमित विहारी सेक्टर 62 नोएडा का निवासी है।

नंबर प्लेट बदलकर करते थे तस्करी

पुलिस से बचने के लिए तस्कर कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे। पुलिस को कार से ओडिशा और दिल्ली की नंबर प्लेट मिली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पकड़ से बचने के लिए वह जिस राज्य से गुजरते थे, उसी राज्य की नंबर प्लेट कार पर लगा लेते थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें