फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अतिक्रमण का हाल तो देखिए...नाले पर बना दिया ढाबा, नगर निगम के बुलडोजर ने किया ध्वस्त

Fri, 31 Oct 2025 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में अतिक्रमण करने वालों का हाल चौंकाने वाला है। आलम ये है कि नाले पर ढाबा बना दिया गया। नगर निगम की टीम ने इस ढाबे पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। 
विज्ञापन
नाले पर बना दिया ढाबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नामनेर क्षेत्र में नाले के ऊपर बने अवैध ढाबे को नगर निगम प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। यह ढाबा लंबे समय से नामनेर चौराहे पर जाम की बड़ी वजह बना हुआ था। स्थानीय नागरिकों की शिकायत के बाद नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम बृहस्पतिवार सुबह बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई शुरू की तो ढाबा संचालक ने विरोध किया। तीखी नोकझोंक के बावजूद निगमकर्मियों ने ढाबे को ढहा दिया। इसके बाद साईं की तकिया से ईदगाह बस स्टैंड तक अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान में कई ठेले, खोमचे और दुकानों के आगे रखे काउंटर जब्त किए गए।

अतिक्रमणकारियों पर हजारों रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अधिकारियों ने कहा कि नाले के ऊपर अवैध निर्माण से न सिर्फ पानी निकलने में परेशानी थी, बल्कि सड़क पर जाम की स्थिति भी बनती थी। सार्वजनिक भूमि या नालों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें