दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
सहावर क्षेत्र में तीन वर्ष से फरार नाबालिग से दुष्कर्म करने का 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सहावर क्षेत्र से पिछले तीन वर्ष से एक सामूहिक दुष्कर्म में शामिल पास्को एक्ट का आरोपी राहुल निवासी बाजनगर की पुलिस तलाश में थी। उस पर 25000 रुपये का इनाम भी है।
मुखबिर की सूचना पर उसे रोशननगर तिराहे से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी में उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 3 कारतूस 315 बोर भी बरामद किए हैं। उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।