फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेहतमंद रहना है तो चलाएं साइकिल, आयोजन 7 को

Tue, 02 Jun 2026 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फिट इंडिया मूवमेंट शहरवासियों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए खेलो इंडिया योजना के तहत 7 जून को साइकिलिंग ड्राइव का आयोजन करेगा। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में होने वाली यह ड्राइव सुबह 6 बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के सदर बाजार स्थित गेट से शुरू होगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि यह ड्राइव लाल बहादुर शास्त्री चौराहा, माल रोड, मुख्य डाकघर चौराहा होते हुए वापस स्टेडियम पहुंचेगा। प्रतिभागियों को इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। प्रतिभागी फिट इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://fitindia.gov.in/worldbicycle-dav पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें