फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लुटरों की तलाश में 50 से अधिक कैमरों के खंगाले फुटेज, आंध्र प्रदेश की महिला पर्यटक से चेन लूट का मामला, तीन टीमें बनाईं, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल के पास आंध्र प्रदेश की पर्यटक से चेन लूट की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। दो संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है। बदमाश बसई चौकी की तरफ जाने वाले रास्ते से बाइक लेकर गए थे।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली एम माधवी साथी महिलाओं के साथ ताजमहल घूमने आई थीं। रविवार दोपहर को ताजमहल देखने के बाद टैक्सी से आगरा कैंट जा रही थीं। रास्ते में किसी काम के लिए रुक गई थीं। शिल्पग्राम से आगे बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मारकर गले की चेन तोड़ ली थी। मामले में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि आसपास के कैमरों को खंगाला गया है। इसके साथ ही पूर्व में चेन और मोबाइल लूट के मामले में जेल गए आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। बदमाश जिस बाइक से आए थे उस पर नंबर नहीं था। पुलिस की तीन टीम बदमाशों की पकड़ के लिए लगी हुई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें