नवीन मंडी में सरकारी केंद्र पर धान की तौल करते पल्लेदार
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के धान क्रय केंद्रों पर शनिवार को डीएम की कड़ाई का असर नजर आया। अब तक सूने पड़े रहने वाले क्रय केंद्रों पर शनिवार को दिन भर धान की तौल चलती रही। इससे खरीद की प्रगति में सुधार होने की उम्मीद है।
शासन ने इस बार धान खरीद के लिए जिले को 1.32 लाख क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन डेढ़ माह का समय बीतने के बाद भी अब तक लक्ष्य के सापेक्ष केवल एक प्रतिशत ही धान की खरीद हो सकी है। दो दिन पहले जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने धान खरीद की समीक्षा की थी।
खराब प्रगति मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। साथ ही आदेश दिए थे कि प्रत्येक केंद्र प्रभारी को प्रतिदिन एक निर्धारित संख्या के अनुसार किसानों से धान की खरीद करनी होगी। ऐसा न करने पर केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी थी।