फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष में धमाल को तैयार ताजनगरी: पुलिस की नजर भी टेढ़ी, रात 10 बजे के बाद बजा डीजे...तो होटल पर होगी कार्रवाई

Wed, 27 Dec 2023 01:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

नववर्ष के स्वागत में धमाल मचाने के लिए ताजनगरी तैयार है। वहीं पुलिस की नजर भी टेढ़ी है। रात 10 बजे के बाद डीजे बजा तो होटल पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
डीजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में नव वर्ष के स्वागत के लिए 31 दिसंबर की रात को होटलों में आयोजन होंगे। इसके लिए 50 से ज्यादा होटलों ने पुलिस से अनुमति मांगी है। नियमानुसार अनुमति दी जा रही है। रात 10 बजे के बाद डीजे बजता है तो होटल पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि होटल में 31 दिसंबर और 1 जनवरी के आयोजन के लिए अनुमति मांगी जा रही है। आयोजन के दौरान नियमों का पालन करना होगा। रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजना चाहिए। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा आयोजन में सुरक्षा इंतजाम भी आयोजनकर्ता को करने होंगे। पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।

फतेहाबाद रोड के होटलों के दिशानिर्देश दिए गए हैं। पार्किंग सड़क पर नहीं करने दी जाएगी। इसका उल्लंघन करने पर पुलिस वाहनों के चालान काटेगी। वहीं सड़कों पर भी चेकिंग की जाएगी। जश्न के नाम पर हुड़दंग नहीं करने दिया जाएगा। दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, तेज गति में वाहन चलाने पर चालान और सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

जाम से बचने के लिए प्लान

नव वर्ष पर भी शहर में जाम न लगे, उसके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस के साथ थाना पुलिस को भी लगाया जाएगा। एमजी रोड के साथ हाईवे पर जाम की समस्या रहती है। इसे दूर करने के लिए पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त फोर्स लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें