फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादीशुदा पर आया युवती का दिल, सगाई के बाद गहने, नकदी और शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर हुई फुर्र; घरवाले परेशान

Wed, 27 Dec 2023 12:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में युवती का दिल शादीशुदा पर आ गया। वह सगाई के बाद गहने, नकदी और शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर उसके साथ फरार हो गई। घरवाले परेशान हैं। 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में युवती का दिल शादीशुदा युवक पर आ गया। वह सगाई के बाद उसके साथ फरार हो गई। युवती घर से अपने साथ सगाई के गहनों के अलावा नकदी और अपने शैक्षिक प्रमाणपत्र भी ले गई। घटना के बाद से युवक के परिजन भी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए।

विज्ञापन


मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है। यहां के निवासी 22 वर्षीय युवती की 23 दिसंबर को सगाई हुई थी। जनवरी 2024 में शादी होनी है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि सगाई के दूसरे दिन 24 दिसंबर की रात दो बजे के लगभग उनकी बेटी घर से फरार हो गई। 

25 दिसंबर को सुबह जानकारी करने पर पता चला कि एक पड़ोसी का पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर फरार है। बेटी की शादी के सारे इंतजाम हो चुके हैं। इससे समाज में बहुत बदनामी हो रही है। एसीपी पीके राय ने बताया कि दोनों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए हैं। पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें