फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: ईदगाह और आईएसबीटी स्टेशन बनेंगे बस पोर्ट, प्रस्ताव तैयार; मिलेंगी ये सुविधाएं

Wed, 04 Oct 2023 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बस पोर्ट के प्रस्ताव के लिए बिजलीघर को पहले ही मिल हरी झंडी चुकी है। मथुरा भी इस योजना में शामिल किया गया  है। 
 
विज्ञापन
आईएसबीटी आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बिजलीघर के बाद आईएसबीटी और ईदगाह बस स्टेशन को भी बस पोर्ट बनाने के लिए कैबिनेट प्रस्ताव तैयार हो गया है। इन दोनों बस स्टेशन पर भी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मॉडल) के तहत कार्य होगा। यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी। मथुरा के पुराना बस स्टैंड को भी योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


हर जिले में होगा बस पोर्ट
राज्य सड़क परिवहन निगम हर जिले में बस पोर्ट स्थापित करने जा रहा है। बिजलीघर बस स्टैंड को पहले ही बस पोर्ट के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। अब आईएसबीटी और ईदगाह बस स्टैंड के लिए कैबिनेट प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इससे शहर में तीन बस पोर्ट की सुविधा लोगों को आने वाले समय में मिलने जा रही है। मथुरा के पुराना बस स्टैंड का भी कैबिनेट प्रस्ताव बस पोर्ट के लिए तैयार किया गया है। बस पोर्ट पीपीपी मॉडल के तहत तैयार किए होंगे, जहां पर हर अत्याधुनिक सुविधा होगी। 

ये भी पढ़ें -  यूपी: राधास्वामी सत्संग सभा का जहां कब्जा, प्रशासन ने हाईकोर्ट में दाखिल किया ये जवाब; 14 सितंबर को सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
यात्रियों के लिए मॉल के साथ मनोरंजन की व्यवस्था होगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि आईएसबीटी और ईदगाह बस स्टैंड का प्रस्ताव पहले रह गया था। अब कैबिनेट प्रस्ताव तैयार हो गया है। तीनों बस स्टैंड पर यात्रियों को कई सुविधा मिलने के साथ नई बसों में सफर करने का मौका भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें -  दयालबाग में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त: सत्संगी और पुलिस के बीच जहां हुआ था टकराव, उसके पास मिली थी लाश

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें