फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बंद फ्लैट में मिली अवैध शराब, एक-एक बोतल की कीमत 6 से 10 हजार रुपये; सोफे और बेड में छिपाई थीं

Wed, 04 Oct 2023 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के कमला नगर के प्रेम रतन अपार्टमेंट में पुलिस और आबकारी टीम ने छापा मारा। यहां महंगे ब्रांड की बोतलें मिलीं। जिस फ्लैट में शराब मिलीं, वो बंद था। 
 
विज्ञापन
बरामद शराब की बोतलें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर के शांति नगर स्थित प्रेम रतन अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में मंगलवार शाम को पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब बरामद किया। फ्लैट में सोफे-बेड में हरियाणा की महंगे ब्रांड की 200 बोतलें छिपाकर रखी गई थीं। फोन पर ऑर्डर मिलने पर शराब पहुंचाई जाती थी। पुलिस शराब की अवैध बिक्री करने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


यहां मिली शराब
एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी के मुताबिक सूचना मिली थी कि बृज विहार स्थित शांति नगर में प्रेम रतन अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर फ्लैट में हरियाणा की शराब को बेचा जा रहा है। 300 बोतलें हाल ही में लाई गई हैं। इस पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की। फ्लैट बंद मिला। यह सिकंदरा निवासी आशीष गोयल ने वंश राजौरा को किराये पर दिया था। इस पर मालिक को बुलाया गया। उन्होंने फ्लैट खुलवाया। पुलिस की पड़ताल में फ्लैट के अंदर बेड और सोफे में छिपाकर रखी गईं शराब की बोतलें बरामद हुईं।

ये भी पढ़ें - यूपी: राधास्वामी सत्संग सभा का जहां कब्जा, प्रशासन ने हाईकोर्ट में दाखिल किया ये जवाब; 14 सितंबर को सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


10 हजार कीमत वाली बोतलें
हरियाणा की 4 हजार से लेकर 10 हजार तक की कीमत वाली बोतलें इसमें शामिल रहीं। पुलिस ने तकरीबन 200 बोतलें जब्त कीं। आरोपी वंश राजौरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। उसके गिरोह के सदस्य पूर्व में भी पकड़े जा चुके हैं। बताया गया है कि आरोपी फोन पर ऑर्डर मिलने पर शराब की सप्लाई करता था। उधर, फ्लैट मालिक ने पूछताछ में बताया कि वंश के काम के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।

ये भी पढ़ें -  दयालबाग में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त: सत्संगी और पुलिस के बीच जहां हुआ था टकराव, उसके पास मिली थी लाश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें