फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: प्रोफेसर बनते ही पति को खटकने लगी पत्नी, मामला पहुंचा थाने, पुलिस के सामने हुई 'तू-तू, मैं-मैं'

Mon, 21 Jun 2021 01:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पति-पत्नी के बीच विवाद के कई मामले सामने आए। इनमें 10 दंपती गिले-शिकवे मिटाकर एक साथ घर गए। एक मामले में पति-पत्नी काउंसलर के सामने ही झगड़ने लगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के बाद पति की नौकरी क्या लगी, उसे पत्नी खटकने लगी। पत्नी का आरोप है कि पति ने उससे दूरी बना ली। बात-बात पर झगड़ा करता है। अब दहेज की मांग कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। पति ने काउंसिलिंग में पत्नी के आरोप को दरकिनार कर दिया। कहा कि पत्नी घर के काम पर ध्यान नहीं देती है। मोबाइल पर बात करती है। इससे रोकने पर झगड़ा होता है। मामले में अगली तारीख दी गई है।

विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती के पिता सेवानिवृत्त दरोगा है। उसकी शादी दो साल पहले ग्वालियर निवासी युवक से हुई थी। उनका एक बेटा भी है। युवती का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति प्रोफेसर बन गए। सरकारी नौकरी लगते ही उनका व्यवहार बदल गया। 

वह उससे बात नहीं करते। उसे नापसंद करने लगे। बाद में उनसे दहेज की मांग करने लगे। वह विरोध करती तो झगड़ा करने लगते। इस पर एक साल पहले मायके में आकर रहने लगी। तब से पति उसे लेने नहीं आए हैं। उसने पुलिस से शिकायत की। इस पर परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने लगाया यह आरोप
पति का आरोप है कि पत्नी अपना सारा समय मोबाइल पर घरवालों से बात करने में बिताती है। घर में काम भी नहीं करती है। मोबाइल पर बात करने से मना किया, लेकिन मानती नहीं है। बेटे से भी नहीं मिलने दे रही है। रविवार को पति-पत्नी काउंसिलिंग की गई। मगर, दोनों काउंसलर के सामने भी झगड़ने लगे। 

इससे विवाद की स्थिति बन गई। उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोका। बाद में अगली तारीख पर सुनवाई के लिए बुलाया गया है। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि पत्नी ने दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। वहीं पति पत्नी के घरवालों से बात करने पर झगड़ा होने की बात कर रहा है। दोनों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।

10 जोड़े एक साथ हुए
केंद्र प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि रविवार को 45 जोड़ों को बुलाया गया था। इनमें से 41 जोड़े ही उपस्थित हुए। दस मामलों में पति-पत्नी एक साथ हो गए। आठ फाइलों को निस्तारित किया गया। चार जोड़ों को अगली तारीख दी गई है। 17 में एक ही पक्ष आए थे। इनको फिर से अगली तारीख पर बुलाया गया है। दो मामलों में मुकदमे की संस्तुति की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें