फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुल से पत्नी और मासूम बेटी को यमुना में फेंका, गुजरात भाग गया आरोपी पति, वजह जानकर हुए सभी हैरान

Thu, 06 Jan 2022 09:41 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इनर रिंग रोड पर बाइक खड़ी कर भाग गया पति, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार, दोनों की गोताखोरों ने की तलाश, नहीं मिले
विज्ञापन
आगरा: बेटी और पत्नी जिन्हें आरोपी पति ने यमुना में फेंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फतेहाबाद थाना क्षेत्र में इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां पुल से मजदूर राजू ने पत्नी गायत्री और 14 माह की बेटी अवनी को यमुना में फेंक दिया। इसके बाद अपनी बाइक खड़ी करके गुजरात भाग गया। इस संबंध में गायत्री के पिता ने थाना निबोहरा में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बुधवार को आरोेपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने पत्नी और बेटी को पुल से नदी में फेंकने के बारे में बताया। इस पर गोताखोरों की मदद से तलाश की गई, लेकिन दोनों नहीं मिलीं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी शादी
सुशील नगर, एत्माद्दौला निवासी नवाब सिंह ने बेटी गायत्री (24) की शादी दो साल पहले निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरे का पुरा निवासी राजू के साथ की थी। उनकी 14 महीने की बेटी अवनी उर्फ डॉली थी। नवाब सिंह ने पुलिस को बताया कि राजू शादी के बाद से ही बेटी को परेशान कर रहा था। इससे बेटी परेशान आ गई थी। इस कारण वो मायके में आकर रहने लगी थी। 30 दिसंबर 2021 को राजू आया। गायत्री और बेटी को अपने साथ बाइक पर ले गया।
इसके बाद से उसका पता नहीं था। बेटी और धेवती को ससुराल नहीं लेकर पहुंचा। राजू का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने नवाब सिंह की तहरीर पर राजू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। उधर, डौकी पुलिस को एक जनवरी को इनर रिंग रोड के रहनकलां पुल पर राजू की बाइक लावारिस खड़ी मिली। पुलिस ने राजू की लोकेशन निकलवाई। यह गुजरात के बहमदाबाद की आई। इस पर एक टीम को वहां भेजा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूछताछ में कबूला
सीओ फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि बुधवार को धनौला घाट के पास से राजू को गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि इनर रिंग रोड पर स्थित पुल से पत्नी और बेटी को यमुना में फेंक दिया था। इसके बाद भाग गया था। उसी स्थान पर उसकी बाइक मिली थी। इस पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन दोनों नहीं मिल सकीं। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को जेल भेज दिया। उधर, गायत्री और अवनी की तलाश की गई। गोताखोर लगाए गए। केस में हत्या और सुबूत नष्ट करने की धारा भी लगाई है।
परिजनों ने किया हंगामा
बेटी गायत्री और धेवती को यमुना में फेंके जाने की जानकारी पर बड़ी संख्या में परिजन थाना निबोहरा आ गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। दोनों के मिलने पर ही आरोपी को जेल भेजने की कहने लगे। सीओ ने ग्रामीणों को समझाया। उनसे कहा कि उचित कार्रवाई की जाएगी। मां-बेटी की तलाश की जा रही है। पीएसी के गोताखोरों को भी लगाया गा है। इसके बाद ही परिजन माने।
आरोपी बोला, पत्नी करती थी झगड़ा, इसलिए फेंक दिया
सीओ फतेहाबाद सौरभ सिंह के मुताबिक, आरोपी राजू ने पूछताछ में बताया कि पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। वह मायके चली जाती थी। इससे वो परेशान था। वह पत्नी और बेटी को दवा दिलाने के बहाने अपने साथ लेकर आया था। फतेहाबाद में क्लीनिक बंद मिला। इस दौरान उसने एक दुकान पर शराब पी ली थी। यह बात पत्नी को पता चल गई। वह झगड़ा करने लगी। उसने मायके में फोन करके बता दिया। गाली भी दे रही थी। इससे वह गुस्से में आ गया। पत्नी को मायके छोड़ने के बहाने इनर रिंग रोड पर लाया। उसे पुल पर लाकर रेलिंग के पास खड़ा कर यमुना में धक्का दे दिया। बाइक छोड़कर ट्रेन से गुजरात चला गया। पुलिस से बचने के लिए छिप रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें