आगरा। थाना न्यू आगरा में दर्ज केस के अनुसार कोनिका निमेष ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उनकी शादी न्यू शाहगंज एमआईजी निवासी चंद्रलोक चौधरी उर्फ सोनू के साथ हुई थी। उनका एक 12 साल का बेटा है। इसके बाद भी पति ने परिवार न्यायालय में तलाक की याचिका दाखिल कर दी। लाभ पाने की नीयत से पीड़िता के मायके का पता नामनेर गलत अंकित कर दिया।
तलाक की याचिका दायर करने दौरान वह 28 नवंबर 2018 से लेकर 4 नवंबर 2019 तक ससुराल में ही रही थी। अब भी वहीं रह रही है। एक दिन पति ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया में पंजीकरण कराने के बहाने से उनके फोटो ले लिए। तलाक की याचिका पर एक पक्षीय आदेश कराने के लिए फर्जी हस्ताक्षर भी कर दिए। 28 फरवरी 2020 को उनके नाम से एक नकल सवाल भी डाल दिया। आदेश की कॉपी भी ले ली। जबकि पीड़िता को तलाक की याचिका की पहले से काई जानकारी भी नहीं थी। न्यू आगरा थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।