फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मामूली विवाद में भाजपा पार्षद और मां-बेटे के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

Mon, 01 Dec 2025 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पार्षद प्रदीप अग्रवाल के साथ मारपीट के वीडियो का स्क्रीन शाट
विज्ञापन
आगरा। कमलानगर के नटराजपुरम में किशोर का तेज रफ्तार कार चलाने पर स्थानीय भाजपा पार्षद प्रदीप अग्रवाल से विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। मामला थाने पहुंच गया। हालांकि, काफी गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। हंगामे और पार्षद व मां-बेटे के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

घटना रविवार शाम पांच बजे की है। कार चलाने वाले किशोर के चाचा ने बताया कि बालाजीपुरम निवासी उनका नाबालिग भतीजा कार लेकर टेलीफोन एक्सचेेंज की ओर से नटराजपुरम जा रहा था। रास्ते में सामने एक साथ दो स्कूटी सवारों के आने पर उसने ब्रेक लगाए। एक स्कूटी पर सवार स्थानीय पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने पीछा कर कार रुकवा ली। अभद्रता करते हुए कार की चाबी निकाल ली। विरोध करने पर अपने साथी के साथ मिलकर भतीजे के साथ मारपीट की। अपने साथ आसपास के कई पार्षदों और समर्थकोंं को बुला लिया।
वहीं पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि किशोर तेज रफ्तार में कार चला रहा था। वे और उनकी पत्नी कार से टकराने से बचे। दो किमी कार दौड़ाने के बाद वापस आया और विरोध करने पर अभद्रता की। उसकी मां व अन्य परिजन जुट गए और उसे नाबालिग बताया। जब नाबालिग को कार देने का विरोध किया तो अभद्रता की गई। अन्य क्षेत्रीय पार्षद भी आ गए। लोगों के कहने पर हमने समझौता कर लिया। थानाध्यक्ष कमलानगर ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया था। दोनों पक्ष पड़ोसी थे। उन्होंने थाने में समझौते की बात लिखित में देकर कार्रवाई से मना कर दिया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चर्चा में आया वायरल वीडियो
मामले में देर शाम दो मिनट 32 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में किशोर और उसके परिजन पार्षद से हाथ क्यों लगाया बोलकर बहस कर रहे हैं। पार्षद भी गुस्से में जवाब दे रहे हैं। किशोर की मां पार्षद पर हाथ उठा देती है। पूरे वीडियो में दोनों पक्षों की ओर से गाली-गलौज की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें