एसीपी सैंया देवेश कुमार ने बताया कि धर्म सिंह पत्नी को अपने साथ ले जाना चाहता था। मगर, वह गांव से जा रहे ट्रैक्टर में जाने की जिद कर रही थी। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि धर्म सिंह ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिंकी के सिर में प्रहार कर दिया। इससे वह जमीन पर लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
घटना के बाद धर्म सिंह ने एंबुलेंस को फोन किया। मगर, एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर अपने भाई को घटना की जानकारी दी। परिजन पिंकी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, आरोपी पति पुलिस के पास पहुंच गया। घटना की जानकारी दी।
बोला, विवाद के दौरान गिर गई पत्नी
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी ने झगड़े के संबंध में जानकारी दी। बताया कि शादी में साथ जाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पत्नी को धक्का लग गया। पत्नी गिर गई। वहां पर कुल्हाड़ी रखी हुई थी। वह उसके सिर में लग गई। इससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस आरोपी की बात को सच नहीं मान रही है। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद की है। उधर, मायका पक्ष के लोगों ने भी हत्या का आरोप लगाया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही थी।