फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी के मोबाइल में थी ऐसी तस्वीर, देखते ही आपा खो बैठा पति; बेरहमी से मारकर यमुना में फेंकी लाश

Fri, 16 Jun 2023 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

पति ने अपनी ही पत्नी की हत्याकर लाश को यमुना में फेंक दिया। वजह एक तस्वीर बनी, जो पत्नी के मोबाइल में थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बाह में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। मामला चित्राहाट के पुरा चौधरी गांव का है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हकीकत सामने आई। 

पत्नी पर था शक 

हरिकेश ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्याकर शव यमुना नदी में फेंका था। बलरई पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। बताया गया है कि 15 साल पहले पुरा चौधरी के हरिकेश के साथ फिरोजाबाद के नगला जोरे गांव की प्रीती के साथ शादी हुई थी। घर पर हुए झगड़े के बाद प्रीती मायके आ गई थी। रविवार को हरिकेश प्रीती को लेकर घर चला आया था। उसके बाद से प्रीती  से संपर्क नहीं हुआ तो भाई ऋषिकेश यादव ने बलरई थाने में प्रीती की हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि हरिकेश ने बहन की हत्याकर शव यमुना नदी में फेंक दिया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अंदर है खजाना: खुदाई में निकली तालबंद पुश्तैनी तिजोरी, 80 वर्षीय वृद्धा के पास है चाबी; बताया क्या है इसमें

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार 

बुधवार को पुलिस ने हरिकेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल ली। पुलिस ने हरिकेश की निशानदेही पर खदिया गांव में यमुना नदी से प्रीती यादव का शव बरामद कर लिया। एसओ बलरई अलमा अहिरवार ने बताया कि 11 जून को वह प्रीती को ऑटो से लाया था। बलरई के खंदिया नदी के पुल से प्रीती को मारकर शव यमुना नदी फेंक दिया था। उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें - Agra: यमुना में नहाने गए दो मासूम डूबे, गोताखोरों की मदद से तलाश रही पुलिस, घर में मची चीत्कार
विज्ञापन

इसलिए की हत्या

आरोपी ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या की है। आरोपी ने बताया कि मोबाइल में पत्नी की गंदी तस्वीर देखी थी, जिसे देखकर वह आपा खो बैठा और पत्नी के मारने का प्लान बनाया। किसी को शक न हो इसलिए पत्नी की हत्या करने के बाद लाश को यमुना में फेंक दिया था। 

ये भी पढ़ें - UP: खुद की कार से सफर करते हैं तो हो जाएं सावधान! सक्रिय हुआ ये गैंग;  रेलवे अधिकारी हुए शिकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें