फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: ईद पर दिल्ली से घर आया पति, चाकू घोंपकर कर दी पत्नी की हत्या, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान  

Wed, 04 May 2022 12:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

ईद के मौके पर पति ने अपने परिवार की खुशियों को उजाड़ दिया। जो पत्नी बेसब्री से पति के घर आने का इंतजार कर रही थी,  उसी ने बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के मोहल्ला रसूलपुर में मंगलवार रात शक में पति ने पत्नी की पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग रहे पति को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलपुर में गली नंबर आठ पानी की टंकी निवासी यासमीन (28) किराए के मकान में रहती थी। पति शहजाद अलीगढ़ में रहकर पुताई का कार्य करता है। ईद के दिन वह घर आया था। शहजाद का पत्नी से रात में झगड़ा हो गया। इस बीच शहजाद ने पत्नी के पेट में चाकू घोंपकर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह खबर पड़ोसियों को मिली तो मौके पर पहुंच गए और भागने की कोशिश कर रहे शहजाद को पकड़ लिया। 

महिला की हत्या की खबर पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ सिटी हरिमोहन, थाना प्रभारी कमलेश सिंह सहित कई थानों का पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। शक में शहजाद ने चाकू पेट में घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

किराए के मकान में रहती थी महिला 

पत्नी यासमीन रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलपुर गली नंबर आठ में पांच साल की बच्ची सुफिया के साथ रहती थी। पड़ोसी अनवर ने बताया कि शहजाद पत्नी पर शक करता था। दोनों के बीच अक्सर इसे लेकर विवाद भी होता था।  यासमीन जिस मकान में अपनी बच्ची के साथ रहती थी। उस मकान में 15 किराएदार और रहते हैं। पति-पत्नी के विवाद के चलते मकान मालिक ने यासमीन को कमरा खाली करने के लिए भी कहा था। हालांकि उसने मकान खाली नहीं किया था। 

आठ दिन पहले भी हुआ था विवाद 

आसपास के लोगों के अनुसार, आठ दिन पूर्व इमरान की मां कमरे पर आई थी तो उनके और यासमीन के बीच भी विवाद हुआ था। हालांकि मोहल्ले के लोगों ने समझाकर मामले को शांत करा दिया था। शहजाद ईद के त्योहार पर घर आया तो उसको इसकी जानकारी हुई थी। इसके लेकर सुबह और दोपहर में भी पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। रात करीब नौ बजे हुए झगड़े के वक्त शहजाद ने पत्नी के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे यासमीन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें