फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल की उम्र में आशिकी: बुढ़ापे में दिल दे बैठा पति, विरोध पर पत्नी से मारपीट; बच्चों के बारे में भी न सोचा

Fri, 18 Sep 2026 06:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में चाैंकाने वाला मामला सामने आया है। 70 साल की उम्र में बुजुर्ग ने दूसरी महिला से बातचीत करना शुरू कर दिया। पत्नी ने विरोध किया तो मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
70 साल की उम्र में बुजुर्ग के प्रेम संबंध। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में 70 वर्षीय पति का दूसरी महिला से संबंध और पेंशन व पुश्तैनी जमीन की रकम खर्च करने को लेकर 62 वर्षीय पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी ने पति पर मारपीट, गालीगलौज और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शाहगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

पीड़िता के मुताबिक करीब दो साल से पति का व्यवहार उसके प्रति बदल गया है। दूसरी महिला के फोन उसके पति के पास आते हैं। पति पेंशन का पैसा घर में खर्च करने के बजाय दूसरी महिला और उसके पति के साथ खर्च कर रहे हैं। विरोध करने पर पति ने उसे रुपये देने से मना कर दिया है।

 
विज्ञापन

आरोप है कि तीन मई की रात करीब आठ बजे इसी बात को लेकर पति ने उसके साथ मारपीट और गालीगलौज की। घर में लगे कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई। पीड़िता ने खुद और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-यूपी: यूजीसी के विरोध में ट्रैक्टर मार्च रोकने पर भड़के प्रदर्शनकारी, पुलिस से झड़प; बुलडोजर लगाकर रोका रास्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें