फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट (आगरा)। थाना पिढौरा के गांव दलईपुरा में पेट्रोल से जलकर हुई महिला की मौत के बाद सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना पिढौरा क्षेत्र के दलईपुरा गांव स्थित ससुराल में बृहस्पतिवार सुबह 25 वर्षीय पूजा की पेट्रोल से जलकर मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। गाजीपुर जिले के गांव मोहम्मदाबाद निवासी पूजा के पिता सुरेश बृहस्पतिवार रात थाना पिढौरा पहुंचे और दामाद राकेश सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस को दी तहरीर में पिता ने बताया कि 2017 में उसने अपनी बेटी पूजा की शादी राकेश निवासी दलईपुरा के साथ की थी। पति शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी का उत्पीड़न कर रहा था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति राकेश ने बेटी पूजा का गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए उसके ऊपर पेट्रोल डालकर जला दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पिढौरा प्रभु दयाल ने बताया पिता की तहरीर पर आरोपी पति राकेश के खिलाफ 498 ए, 304 बी, 201 दहेज अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें