फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति की सड़क हादसे में हुई मौत, सदमे में पत्नी ने भी फंदे पर लटक कर दे दी जान; आठ माह की थी गर्भवती

Tue, 16 Jul 2024 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक सड़क हादसे में पति की मौत के बाद पत्नी परेशान रहने लगी। वो इस कदर सदमे में आई, कि एक महीने बाद फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। महिला आठ माह की गर्भवती थी।  

 
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव बसई अरेला में सड़क हादसे में एक माह पूर्व एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बेटी घायल हो गई थी। पति की मौत के बाद सदमे में रही पत्नी ने सोमवार को घर के भीतर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। महिला गर्भवती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


 

बसई अरेला निवासी अब्दुल्ला (24) 13 जून को दो वर्षीय बेटी नभिया के साथ शादी समारोह में शामिल होने बाइक से गया था। रात के समय घर वापस लौट रहा था। आगरा-बाह मार्ग पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई थी। हादसे में अब्दुला की मौके पर मौत हो गई थी। बेटी गंभीर रूप से घायल गई थी।
विज्ञापन

सड़क हादसे में हुई पति की मौत से आहत आठ माह की गर्भवती पत्नी रजीना (23) ने सोमवार को अपने घर के अंदर बरामदे में गर्डर पर रस्सी का फंदा लगाकर लटक गई। इससे उसकी मौत हो गई। महिला का शव फंदे से लटका देख घरवालों के होश उड़ गए। विवाहिता के आत्महत्या कर लेने से चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला ने अपने पीछे दो वर्षीय बेटी को छोड़ गई है। अचानक हुई महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें